Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

बारामती विमान हादसे में एएआईबी ने कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर से डेटा लेने के लिए सहायता मांगी

बारामती में हुए लियरजेट 45 (वीटी-एसएसके) दुर्घटना की जांच को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि इस विमान में दो स्वतंत्र उड़ान रिकॉर्डर लगे हुए थे। दुर्घटना के दौरान दोनों रिकॉर्डर लंबे समय तक तीव्र गर्मी के संपर्क में रहे और आग से क्षतिग्रस्त हो गए।

17 Feb 2026

बारामती विमान हादसे में एएआईबी ने कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर से डेटा लेने के लिए सहायता मांगी

नई दिल्‍ली। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की बारामती हवाई अड्डे के पास 28 जनवरी को मौत होने के बाद विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने मंगलवार को महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। एएआईबी ने दुर्घटनाग्रस्त हुए ‘लीयरजेट 45’ विमान के कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) से डेटा प्राप्त करने के लिए विशेष सहायता मांगी है।

बारामती में हुए लियरजेट 45 (वीटी-एसएसके) दुर्घटना की जांच को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि इस विमान में दो स्वतंत्र उड़ान रिकॉर्डर लगे हुए थे। दुर्घटना के दौरान दोनों रिकॉर्डर लंबे समय तक तीव्र गर्मी के संपर्क में रहे और आग से क्षतिग्रस्त हो गए। मंत्रालय के मुताबिक डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (डीएफडीआर) को एएआईबी फ्लाइट रिकॉर्डर प्रयोगशाला में सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लिया गया है।कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) की भी विस्तृत तकनीकी जांच चल रही है। डेटा पुनर्प्राप्ति में विशेष सहायता के लिए निर्माता देश के मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि से संपर्क किया गया है।

मंत्रालय के मुताबिक एएआईबी एक व्यापक, निष्पक्ष और साक्ष्य-आधारित जांच सुनिश्चित करने के लिए सभी निर्धारित तकनीकी और प्रक्रियात्मक प्रोटोकॉल का पूरी निष्ठा से पालन कर रहा है। ब्यूरो पारदर्शिता के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और जांच के उचित चरण में आगे की जानकारी साझा करेगा। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने सभी हितधारकों से अनुरोध किया है कि वे अटकलों से बचें और स्थापित प्रक्रियाओं के अनुसार जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ने दें।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बारामती विमान हादसे में एएआईबी ने कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर से डे
बारामती में हुए लियरजेट 45 (वीटी-एसएसके) दुर्घटना की जांच को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि इस विमान में दो स्वतंत्र उड़ान रिकॉर्डर लगे हुए थे। दुर्घटन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News